logo

कट ऑफ डेट बढ़ा, कार्मिक ने जारी किया आदेश

jpsc31.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने शनिवार की देर रात जेपीएससी 2026 के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ डेट बढ़ए जाने की अधिसूचना जारी कर दी।विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में कल सदन में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप कट ऑफ डेट 1 अगस्त 2022 कर दिया गया। इससे अभ्यर्थियों को जेपीएससी का आवेदन करने में सुविधा होगी।अब उम्मीद की जा रही है की जेपीएससी भी आवेदन करने की तिथि बढ़ाएगी। मालूम होगी फॉर्म भरने की तिथि 20 फरवरी थी। वह समाप्त हो चुकी है। अब अभ्यर्थी जेपीएससी द्वारा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाए जाने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। क्योंकि फॉर्म भरने की तिथि में बढोत्तरी नहीं किए जाने तक कट ऑफ बढ़ने का कोई मायने मतलब नहीं है।

Tags - Jharkhand JPSC cut off date extended personnel order issued