logo

Ranchi : बवाल के बाद मेन रोड में लगा कर्फ्यू

DANGA1.jpg

राजधानी रांची के मेन रोड में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बवाल के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाते हुए रांची के मेन रोड के इलाके में कर्फ्यू जारी कर दिया है। बता दें कि आज उपद्रवियों के बवाल के बाद यह कदम उठाया गया है। स्थिति इतनी  भयावह हो गई थी कि प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा। पथराव के बाद मेन रोड इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। आज के बवाल में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। खबर यह भी है कि रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा भी इस घटनाक्रम में घायल हुए हैं। सिटी एसपी भी चोटिल है, डीएसपी को भी चोट लगी है। वहीं डेली मार्केट थाना के थाना प्रभारी भी घायल हुए हैं। स्थिती आगे और ना बिगड़े इसलिए 144 धारा लगाया गया है। रांची के शहरी क्षेत्र में डीसी के आदेश के बाद कर्फ्यू लगाया गया है. इसकी पुष्टि रांची डीसी छवि रंजन ने की। 

 

नुपुर शर्मा के बयान पर बवाल 

नुपुर शर्मा के बयान पर से मुसलिम समाज के लोगों नाराजगी है। इसे लेकर आज राजधानी रांची समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रांची के मेन रोड में आज हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं। भीड़ इतनी आक्रोशित है कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज भी किया गया है। इसके बदले में आक्रोशित भीड़ ने भी पत्थरबाजी की है।