logo

सारंडा जंगल में CRPF जवान को आया पैरालिसिस अटैक, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

सारंडा जंगल में CRPF जवान को आया पैरालिसिस अटैक, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के सारंडा जंगल में सीआरपीएफ के एक जवान को पैरालिसिस अटैक आ गया। उन्हें एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया है। जवान की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई है। वह  सारंडा जंगल में सीआरपीएफ 26 बटालियन के तौर पर तैनात हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखकर बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। 


मेडिका में चल रहा इलाज 
जवान का इलाज रांची के भगवान महावीर मेडिका अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि सारंडा में एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। उत्तम कुमार भी एंटी नक्सल ऑपरेशन टीम का ही हिस्सा हैं।