logo

धनबाद : 40 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने दो CISF जवान पर किया जानलेवा हमला

40 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने दो CISF जवान पर किया जानलेवा हमला

धनबाद: 

BCCL ब्लॉक दो क्षेत्र के बेनीडीह मेन साइडिंग में 40 से 50 की संख्या में आये अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात CISF के हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये अपराधी कोयला चोरी करने आये थे। सीआईएसएफ जवानों में एमके चौहान एवं सीएस मंडल शामिल हैं, जिनपर जानलेवा हमला किया गया है।


जवानों को बना लिया था बंधक 
जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दोनों जवानों को बंधक बना लिया था, उसके बाद दोनों को साइडिंग से कुछ दूर ले गये और वहां बेहद पीटा। जिससे हेड कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों के पास हथियार थे।  अपराधियों ने जवानों का पिस्टल भी छिनने का प्रयास किया, लेकिन सफल ना हो सके लेकन जवानों का मोबाइल छीन लिया