रांची
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (CPIML) के केंद्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू की ओर से लगाये गये क्रॉस वोटिंग के आरोपों का जवाब दिया है। दीपांकर ने कहा कि माले के दोनों विधायकों ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, झारखंड राज्यसभा वोटिंग को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच, हम पूरी ज़िम्मेदारी के साथ सभी को भरोसा दिलाते हैं कि हमारे दोनों विधायकों ने पहले से तय निर्णय के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया। हमारे दो वरिष्ठ नेताओं - PBM कॉमरेड हलधर महतो और CCM कॉमरेड गीता मंडल- ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (CPIML) के विधायकों, कॉमरेड अरूप चटर्जी और कॉमरेड चंद्रदेव महतो द्वारा डाले गए वोटों की विधिवत पुष्टि की।
बता दें कि आज झारखंड की दो राज्यसभा की दो सीटों के लिए भी चुनाव हुए। एक सीट पर बैजनाथ राम ने जीत दर्ज की वहीं दूसरे सीट पर परिमल नाथवाणी ने। कांग्रेस के उम्मीदवार 19 वोट आए। वहीं परिमल नाथवानी को 28 वैलिड वोट प्राप्त हुए।
.jpg)