logo

सरायकेला : कपाली में फिर सामने आया गौ तस्करी का मामला, ग्रामीणों ने वाहन पकड़कर किया हंगामा

kapali_cow_smuggling.jpg

सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गौ तस्करी का मामला सामने आया है. लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार रात खुद मोर्चा संभाल लिया. ग्रामीणों ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी जांच की, जिसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. वाहन का दरवाजा खुलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि कई गायों को बेरहमी से बांधकर ले जाया जा रहा था. इनमें से एक गाय की मौत हो चुकी थी, जबकि कई अन्य मवेशियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

तस्करी को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गौ तस्करी का कारोबार जारी है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण तस्करों के हौसले बुलंद होते गए. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते सख्त कदम उठाता, तो बेजुबान पशुओं की जान नहीं जाती. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. वहीं घायल मवेशियों के उपचार की व्यवस्था भी की गई है. पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में इतने बड़े पैमाने पर लगातार गौ तस्करी का कारोबार चल रहा था.

 

Tags - Cow smuggling in kapali kapali Cow smuggling kapali Cow Smuggling Smugglisng in kapali Cow Smuggling in Saraikela