logo

रांची : विवेकानंद स्कूल विवाद मामले में कोर्ट का आदेश, फिलहाल रिटायर्ड जस्टिस ही रहेंगे प्रशासक

विवेकानंद स्कूल विवाद मामले में कोर्ट का आदेश, फिलहाल रिटायर्ड जस्टिस ही रहेंगे प्रशासक

रांचीः

विवेकानंद स्कूल से जुड़े मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आदेश दिया है कि नियुक्त स्कूल प्रशासक रिटायर्ड जस्टिस एन एन तिवारी को डेढ़ लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाए। सुनवाई न्यायाधीश राजेश शंकर की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने सुक़्रित भट्टाचार्य के द्वारा दायर IA को निष्पादित कर दिया। प्रार्थी ने IA दायर कर अभय मिश्रा पर अवमानना वाद चलाये जाने का आदेश पारित करने का आग्रह किया था।


अगले आदेश तक जस्टिस ही रहेंगे प्रशासक
सुक़्रित भट्टाचार्य की ओर से अधिवक्ता महेश तिवारी ने पक्ष रखा। अदालत निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक जस्टिस एन एन तिवारी ही स्कूल के प्रशासक के रूप में काम करेंगे। 


क्या है मामला 
गौरतलब है कि याचिका दाखिल कर विवेकानंद स्कूल के पदाधिकारियों पर स्कूल भवन के निर्माण में गड़बड़ी करने का आरोप है। साथ ही बैक से जुड़े काम सरकारी बैंक से ना कराकर प्राइवेट बैंक से कराने का भी आरोप है। आरोप के मुताबिक यह कमेटी निर्वाचित कमेटी को पिछले दो वर्षों से स्कूल के संचालन का काम काज नहीं सौंप रही है और बैंक खातों से अवैध निकासी की गयी है।