logo

दुमका : पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की कोर्ट में पेशी, रेल परिचालन बाधित करने का लगा था आरोप 

suresh_paswan.jpg

दुमका:
देवघर के पूर्व विधायक सह पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान की आज न्यायालय में हुई पेशी ।  बता दें कि वर्ष 2015 में किसान विरोधी बिल के विरोध में मंत्री सुरेश पासवान और उनके कार्यकर्ताओं ने जोरदार आंदोलन किया था।

 

उस वक्त रेल परिचालन को बाधित  गया था। जिसमें पूर्व मंत्री सहित कुल 26 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। उसी केस में आज पूर्व मंत्री सहित सभी अभियुक्त दुमका न्यायालय में पेश हुए।