logo

रांची : पती-पत्नी ने खाया जहर, गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती

जहर.jpg

रांचीः 
पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाला लाजपत राय नगर के रहने वाले एक दंपति ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी विवाद में जहर खा लिया है। दोनों को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान 36 वर्षीय सोनू अग्रवाल और 35 वर्षीय मलोबिका सरकार के रूप में हुई है। दोनों के शरीर में पॉइजन के अंश मिले हैं। बरियातू पुलिस के साथ-साथ पुंदाग ओपी को भी मामले की सूचना दे दी गई है। पुनदाग ओपी प्रभारी विवेक ने बताया कि दंपति की सहर खाने की सूचना मिली है लेकिन किसी ने अभी तक इसकी लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक टीम को रिम्स भी भेजा गया है।