logo

PM मोदी के बयान से आर्थिक संकट और लॉकडाउन की आशंका - कैलाश यादव 

KAILASH_YADAV2.jpg

रांची 
झारखंड प्रदेश राजद ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी परेशान दिख रहे हैं। विभिन्न प्रदेशों में घूम-घूम कर अजीबों-गरीब बयान दे रहे हैं, दूसरे नजरों से देखा जाय तो इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा विगत महीनों से ईरान-इजरायल-अमेरिका के युद्ध के दौरान भारत घरेलू एवं कमर्शियल गैस की भारी किल्लत झेल चुका है। जिसका देशभर में जमकर विरोध हुआ था लेकिन केंद्र की मोदी सरकार गैस की किल्लत को स्वीकार्य नहीं करती रही क्योंकि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा था। 

भारत बड़ी आर्थिक संकट की ओर

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों देश वासियों को संदेश दिया कि एक वर्ष तक देशवासी सोना चांदी नहीं खरीदे ,ईंधन बचाए और वर्क फ्रॉम होम करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस अपील के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है। विपक्षी दलों का कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि देश एक बड़ी आर्थिक आपदा के चपेट में आने वाला है। कैलाश यादव ने आगे कहा कि जब विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में घूम-घूम कर लोगों को संदेश दे रहे हैं कि भारत एक बड़ी आर्थिक संकट की ओर है। अगर देश में किसी भी तरह की आर्थिक संकट आता है तब उसका जिम्मेवार केंद्र की मोदी सरकार होगी।

वो हर मोर्चे पर फेल

विपक्षी दलों के द्वारा लगातार विदेशी मुद्रा और डॉलर के भाव रुपया के बराबरी होने का संकेत पर विरोध कर सरकार को चेताया जाता रहा लेकिन अहंकार में चूर मोदी सरकार ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया। यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना-चांदी नहीं खरीदने, ईंधन बचाने, वर्क फ्रॉम होम करने एवं डेस्टिनेशन वेडिंग की बात कहना अत्यंत गंभीर संकेत है। राजद के मानना है कि पीएम मोदी ने आर्थिक संकट और आगामी दिनों में लॉकडाउन होने का स्पष्ट संदेश दे दिया है। अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है तो देश कि जनता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज और सारी जवाबदेही मोदी सरकार की होगी क्योंकि इनकी असफल रक्षा, आर्थिक, विदेश, उद्योग और कृषि नीति रही है वो हर मोर्चे पर फेल रहे हैं।

Tags - Jharkhand RJD Kailash Yadav Narendra Modi opposition attack political controversy