logo

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

लगकोोब2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम आज शुक्रवार 27 फरवरी को होना है। झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए हुए मतदान के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही शहर के विभिन्न काउंटिंग सेंटरों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके दो घंटे बाद करीब 10 बजे से रुझान आने लगेंगे। इसके साथ ही ये साफ हो जाएगा कि शहरों की सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी और किसके सिर पर ताज गिरेगा। हजारीबाग नगर निगम चुनाव में महापौर और वार्ड पार्षद पद के लिए डाले गए मतों की गणना कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बने छह अलग-अलग हॉल में की जाएगी। सुबह 8 बजे से मतगणना एक साथ शुरू हो गई है। कुल 36 वार्डों की मतगणना छह हॉल में की जाएगी। हॉल संख्या एक में वार्ड 1 से 6 के लिए 15 टेबल, हॉल दो में वार्ड 7 से 12 के लिए 14 टेबल, हॉल तीन में वार्ड 13 से 18 के लिए 13 टेबल, हॉल चार में वार्ड 19 से 24 के लिए 14 टेबल, हॉल पांच में वार्ड 25 से 30 के लिए 14 टेबल और हॉल छह में वार्ड 31 से 36 के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं। महापौर पद की मतगणना के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

Tags - हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरूझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ जिसका परिणाम आज शुक्रवार 27 फरवरी को होना है। झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए हुए मतदान के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही शहर के विभि