logo

मध्य प्रदेश, राजस्थान व तमिलनाडु में कफ सिरप प्रतिबंधित, अब धनबाद में भी 2 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगा

मध्य प्रदेश, राजस्थान व तमिलनाडु में कफ सिरप प्रतिबंधित, अब धनबाद में भी 2 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगा

धनबाद
केंद्र सरकार की सख्त एडवाइजरी के बाद धनबाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। अब जिले में दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं दिए जाने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश, राजस्थान व तमिलनाडु में बच्चों के कफ सिरप को प्रतिबंधित किया गया है। 
डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज द्वारा हाल ही में जारी दिशा-निर्देशों के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि इस उम्र के बच्चों में कफ सिरप का प्रयोग जोखिम भरा हो सकता है। इसी के तहत धनबाद में भी चिकित्सकों को चेतावनी दी जा रही है कि वे दो साल से छोटे बच्चों के इलाज में कफ सिरप का इस्तेमाल न करें।


यह कदम मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से जुड़ी घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर यह फैसला जरूरी है। जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रोहित गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी व निजी चिकित्सकों को जल्द ही विस्तृत निर्देश भेजे जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आमतौर पर इस आयु वर्ग के बच्चों में खांसी अपने आप ठीक हो जाती है और दवा की आवश्यकता नहीं होती।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, धनबाद में 0 से 2 वर्ष की आयु के करीब 1.50 लाख बच्चे हैं। इन बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य निगरानी में रखा जा रहा है। अब उनके इलाज में कफ सिरप न देने के निर्देश को गंभीरता से लागू किया जाएगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News