logo

सुप्रियो भट्टाचार्य पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, भाजपा ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

BJP022.jpg

रांची
झामुमो के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झामुमो के चुनाव चिन्ह तीर-धनुष का प्रयोग किया, जो नियमों के खिलाफ है।
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़ाइक भी शामिल थे। उन्होंने आयोग को बताया कि झामुमो अब नगर निकाय चुनाव में खुलकर सामने आ चुकी है और चुनाव चिन्ह का प्रयोग कर रही है।


भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर चुनाव चिन्ह का खुला इस्तेमाल करना ही था तो सरकार को दलीय आधार पर चुनाव कराना चाहिए था। उनका आरोप है कि इससे झामुमो और सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो पेन ड्राइव में आयोग को सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Tags -  JMM Symbol Controversy Ranchi Civic Elections Sudhir Srivastava BJP Ashok Baraik Jharkhand Politics