logo

JBVNL : ठेकेदार ने JE दिलीप प्रसाद पर लगाया 4 लाख लेने का आरोप, FIR दर्ज

ठेकेदार ने JE दिलीप प्रसाद पर लगाया 4 लाख लेने का आरोप, FIR दर्ज

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

Jharkhand News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के आदित्यपुर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के तत्कालीन कनीय अभियंता(JE) दिलीप प्रसाद पर विभाग के एक ठेकेदार शंभू झा से पर्सनल एकाउंट में 4 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में JE दिलीप प्रसाद ने आदित्यपुर थाने में नेहा इलेक्ट्रिकल्स के प्रोपराइटर शंभू झा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शंभू झा से पूछताछ भी की है। शंभू झा के अनुसार जूनियर इंजीनियर दिलीप प्रसाद काम दिलाने के नाम पर उनसे यूपीआई के माध्यम से पर्सनल एकाउंट में 4 लाख रुपए ले लिए। इसकी जब उन्होंने शिकायत की तो दिलीप प्रसाद की ओर से उनके विरुद्ध ही आदित्यपुर थाने में फ्राथमिकी दर्ज करा दी गयी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच और अनुसंधान कर रही है।

हालांकि शंभू झा ने कहा है कि उन्हें फंसाया गया है। पूरे प्रकरण में दिलीप प्रसाद के अलावा तत्कालीन कार्यपालक अभियंता अनुप प्रसाद और जमशेदपुर सेंट्रल स्टोर में पदस्थापित रहे तत्कालीन कार्यपालक अभियंता चंद्रभूषण कुमार की संदिग्ध भूमिका है। इसकी भी जांच की जरुरत है। जानकारी के अनुसार यह अनियमितता और भ्रष्टाचार की यह घटना 2022 की है। इस घटना में स्टोर से बिजली संबंधी मैटेरियल के गलत इस्तेमाल का आरोप है। शंभू झा का आरोप है कि वर्ष 2022 में आदित्यपुर क्षेत्र में बिजली क्षमता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न कार्यों में 11 KV से 33 KV केबलिंग, स्विचिंग, डेडिकेटेड फीडर, टैपिंग प्वाइंट का उपयोग किया जाना था। इन कार्यों से संबंधित कई सामग्री JBVNL के स्टोर से निकाली गई थी। उनका यह भी आरोप है कि सामग्री के उपयोग और कार्यों के निष्पादन से संबंधित दस्तावेजों में भारी विसंगति है। लेकिन विभाग के इंजीनियर उन्हें फंसाने का काम कर रहे हैं।

Tags - JBVNL Jamshedpur JE contractor bribe