द फॉलोअप डेस्कः
कोडरमा जिला में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना देर रात की है। मामला जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड का है।मृतिका की पहचान अंजलि सिंह के रूप में हुई है। महिला का पति सिपाही के पद पर तैनात है। जिनका नाम शक्ति शिवम सिंह है। जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला घरेलू झगड़ों से परेशान थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।