logo

50 और 31 के फॉर्मूले पर इंडिया गठबंधन में बन सकती है सहमति, आज सीट बंटवारे को लेकर अहम बैठक 

ूीगजता.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। एनडीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। अब इंडिया गठबंधन की बारी है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि इंडिया गठबंधन में 50 और 31 के फॉर्मूले पर सहमति बन सकती है। जेएमएम 50 सीटों में से माले को और कांग्रेस 31 सीटों में से आरजेडी को सीट शेयर कर सकता है।

 
बैठकों का दौर जारी 
इधर लगातार बैठकों का दौर जारी है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी रांची आने वाले हैं। इसके साथ ही  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव भी रांची में है। उन्होंने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। बगोदर से माले के विधायक विनोद सिंह और आरूप चर्टजी ने भी सीएम हेमंत से मुलाकात की है। ऐसे में एक दो सीट ऊपर नीचे हो सकता है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर 19 अक्टूबर यानि आज बैठक है। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम दलों के नेता भी मौजूद रह सकते हैं, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सीटों पर चर्चा करेंगे। 

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच चली माथा-पच्ची पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने बात की। गुरुवार की देर रात कांग्रेस नेता सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले थे। मीर ने कहा कि इंडिया गठबंधन मि के दलों की सीटों की तस्वीर एक-दो स दिनों में ही साफ हो जाएगी। फॉर्मूला रू तय हो गया है। सिर्फ घोषणा बाकी है। यह काम भी एक दो दिनों के भीतर हो जाएगा। इंडिया गठबंधन का एक मात्र लक्ष्य चुनाव जीतना है।  गुरुवार को मुख्यमंत्री से लंबी बात हुई है। सबकुछ ठीक है। सारी बातें जल्द ही मीडिया के सामने होगी। 


नए पार्टनर से भी होगी बात 
मीर ने कहा कि झामुमो के अलावा पर इंडिया गठबंधन के घटक दल राजद के नेताओं से भी शुक्रवार की सुबह हुई उनकी बात हुई है। सबकुछ ठीक है। कहीं परेशानी वाली बात नहीं है। इंडिया गठबंधन में नए पार्टनर से भी बात होनी है। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की रात सीएम आवासपर कांग्रेस नेताओं और हेमंत के बीच पहले फेज के चुनाव पर चर्चा  हुई। इसमें जल्द सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों के नामों के घोषणा पर हीं विमर्श किया गया।