logo

गुमला : सिसई में कांग्रेस का संवाद सम्मेलन, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर दिया गया जोर

iiwdjchdu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के सिसई प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्राम पंचायत कांग्रेस पदाधिकारियों का संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। अपने संबोधन में बंधु तिर्की ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज पार्टी को भीड़ वाले कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर आप वास्तव में कांग्रेसी हैं, तो पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करना होगा। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि जब तक जनता के बीच जाकर काम नहीं करेंगे, तब तक लोग साथ नहीं आएंगे।

वहीं, प्रदेश प्रभारी के. राजू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार आम लोगों और कार्यकर्ताओं के हित के लिए चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, ताकि आने वाले दिनों में केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाई जा सके।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर पीड़ा है कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर झामुमो के विधायक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि खुद को इतना मजबूत बनाएं कि गठबंधन की अन्य पार्टियां खुद आपसे कहें कि यह सीट आप ले लीजिए, क्योंकि उन्हें महसूस हो कि आपके सहयोग के बिना वे जीत नहीं सकते। कार्यक्रम में के. राजू ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाया।


 

Tags - Gumla News Gumla Congress Gumla Congress News Gumla News Updates latest Gumla COngress News K raju news K raju news Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News latest gumla News Gumla news updates latest Gumla Co