logo

Ranchi : सोनिया गांधी से आज ईडी करेगी पूछताछ, रांची में कांग्रेस कार्यकर्ता घेरेंगे ED दफ्तर 

sonia_ed.jpg

रांचीः 

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज ईडी पूछताछ करेगी। इसे लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। विरोध में देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। झारखंड में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस पुराने विधानसभा मैदान से ED दफ्तर तक सत्याग्रह मार्च करेगी और ईडी कार्यालय का घेराव करेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा के अनुसार कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सभी विधायक, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक भाग लेंगे। 


ईडी को दी जाएगी चेतावनी 
राकेश सिन्हा ने कहा कि ईडी दफ्तर का घेराव कर अधिकारियों को यह चेतावनी दी जाएगी कि केंद्र सरकार का एजेंडा न चलाए। 2014 के बाद से लगातार विपक्ष की आवाज को केंद्र सरकार दबा रही है यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। बता दें कि इससे पहले जब राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ हुई थी तब भी देशभर में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया था। 


पहले भी किया गया था विरोध 
इस वक्त रांची में ईडी कार्यालय का घेराव कार्यक्रम इसलिए टाल दिया गया था क्योंकि डोरंडा थाना क्षेत्र जहां ईडी का कार्यालय है उस क्षेत्र में धारा 144 लगी थी। उस समय पार्टी के नेताओं ने पार्टी कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन कर ईडी और केंद्र सरकार का विरोध किया था।