logo

कांग्रेस SC विभाग की बड़ी बैठक, संगठन मजबूती और अधिकारों की लड़ाई पर फोकस, राज्यव्यापी रणनीति पर चर्चा 

CONG111111.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी की बैठक आज कांग्रेस भवन स्थित लंबोदर पाठक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी राहुल राज, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन कमिटी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजू राम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कामता प्रसाद पासवान ने दिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।


प्रदेश प्रभारी राहुल राज ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए अनुसूचित जाति विभाग के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी प्राप्ति के लिए विभाग सुनियोजित तरीके से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखेगा। प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेगा। एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस कमिटी से मिलने वाले निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन किया जाएगा।


बैठक में प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर राजू दास, पिंटू कुमार तुरी, भुनेश्वर राम, मुकेश कुमार पासवान, सुदेश राम, दशरथ पासवान, सोनू नायक, मनोज कुमार पासवान, प्रशांत किशोर, अमल दास, शंभू रविदास, संजय पासवान, सुनिता मुखी, उषा पासवान, अरविंद राम, सूरज मुखी, प्रेम कुमार दत्ता सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking