logo

राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने किया समाहरणालय घेराव, कहा-केंद्र सरकार संविधान से कर रही खिलवाड़

congrs.jpg

द फॉलोअप डेस्क

केंद्र सरकार द्वारा भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर संसद में गरीब, मजदूर,किसान और आमजनों की आवाज को दबाने का कार्य किया है। ये बातें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बरकत खान ने बुधवार को साहिबगंज जिला समाहरणालय घेराव के दौरान कही। मौके पर जिला प्रभारी उदय लखवानी ने कहा कि देश के प्रधान सेवक आज दोस्तों की जेब भरने के लिए देश के आवाम के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। लेकिन, देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। देश की आम जनता मोदी की इस तानाशाही से अवगत हो चुके हैं और इसका जवाब जरूर देगी।   दरअसल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज समाहरणालय घेराव किया। जिसमें विधानसभा प्रभारी देवीलाल मुर्मू भी मौजूद रहे।   

   

कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता  

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टूटू सभा को धन्यबाद देते हुए कार्यक्रम की समापन की। वहीं, इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा,मुर्शाद अली, अशोक पासवान, जिला उपाध्यक्ष मो.कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, नबीद अंजुम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एखलाक नदीम, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय यादव, अश्वनी आनंद, नित्यानंद गुप्ता, रियाज अहमद, मोहम्मद सफातुल्ला, सरफराज आलम, मोहमद बदरूद्दीन, देवेंद्र ठाकुर, फूलवती देवी, कमरुल अंसारी, दिलदार आलम, सकील अहमद, तकरिज आलम, हाबिल शेख, फिरोज आलम अनवारुल शेख अफताब आलम, प्रकाश टोप्पो, संजय किसपोट्टा, तपेश्वर साहा, दौरान चौधरी, मोती अंसारी नेहाल अख्तर सद्दाम, वसीम,परवेज आलम, रहीम, नेजाम, कालु, प्रशान्त दास, जहांगीर, सिन्टु, मोहसीन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT