logo

JTET, पंचायत स्वयं सेवक संघ जैसे कई मुद्दों लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जल्द होगा समाधान 

jharkhandcongress.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ झारखंड मंत्रिमंडल से मंत्री आलमगीर आलम, विधायक अंबा प्रसाद और दीपिका पांडेय सिंह साथ मौजूद रहीं। इस दौरान राज्य में हो रहे जन पक्षिये मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। वर्तमान स्थिति में राज्य में आंदोलनरत पंचायक स्वयं सेवक, जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी, कृषक मित्रों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। इसके अलावा राज्य में जातीय जनगणना कराने के संबंध में भी वार्ता की गई।

पंचायक स्वयं सेवक संघ की समस्या का होगा समाधान

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि वह इन समस्या को लेकर पूर्व में भी सीएम से मिल चुकी हैं। कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य के वर्तमान समय में जो भी गंभीर विषय हैं उसपर सरकार गंभीर है और जल्द ही उन समस्याओं का समाधान निकालेगी। अंबा प्रसाद ने पुलिस और वन विभाग की नियुक्ति के साथ स्वास्थ्य मित्रों की समस्या से भी अवगत कराया। पंचायत स्वयं सेवक संघ अपने मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, उनकी समस्या का स्थायी समाधान करने का अनुरोध किया। इसपर सीएम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार जल्द ही उनकी भी समस्या का समाधान निकालेगी।