logo

Ranchi : सांगठनिक सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश राजेश ठाकुर ने दिए जरूरी निर्देश

congress5.jpg

रांची: 

सोमवार (9 मई) को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला संयोजकों की सांगठनिक सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जोनल कोआर्डिनेटर अशोक चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू मुख्य रूप से शामिल हुए।

राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा! 
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ‘‘संगठन सशक्तिकरण अभियान’’ की सफलता के लिए  जिलावार संयोजक मनोनीत किया गया था जो पार्टी संगठन के सशक्तिकरण के जिलों में जाकर आलाकमान के द्वारा दिये गये कार्यसूची विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर के लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिलास्तरीय एवं प्रखंडों में कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आने वाले60 दिनों में संवाद सम्मेलन की इस कड़ी को बूथ तक लेकर जाना है। 


चुनावी घोषणा पत्र के क्रियान्वयन, जिला के जन मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने, गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संगठन को निभाने और आने वाले लोकसभा चुनाव के निमित्त तैयारी करनी है।

सांगठनिक सशक्तिकरण को लेकर हुई चर्चा
बैठक में रांची जिला, रांची महानगर, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, बोकारो की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की गई। सौंपे गये प्रतिवेदन पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिलावार संयोजकगण से सम्यक विचार विमर्श किया। विचारोपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने जो त्रुटि रह गयी है उसे यथाशीघ्र दूर कर प्रतिवेदन प्रदेश कार्यालय में सुपुर्द करने की बात कही।