logo

कांग्रेस का मेनिफेस्टो झारखंड की सभी भाषाओं में प्रचारित किया जायेगा – गुलाम अहमद मीर 

cong1.jpeg

रांची 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के पदाधिकारीयों, वार रूम के पदाधिकारीयों, सोशल मीडिया पदाधिकारियों और अग्रणी संगठन मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर  उपस्थित थे। बैठक में गुलाम अहमद मीर ने पूरे मीडिया विभागों के कार्यों का विवेचना की। आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। कहा कि 5 न्याय 25 गारंटी और कांग्रेस के मेनिफेस्टो को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है। झारखंड में बोली और लिखे जाने वाली सभी भाषाओं में अनुवाद कर लोगों तक पहुंचने के लिए आवश्यक तैयारी करें। निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों मे व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं की नियुक्ति हो। 

मीडिया का महत्व बताया 

मीर ने कहा कि प्रभारी के रूप में जिला एवं लोकसभा स्तर पर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया विभाग के सदस्यों की भूमिका चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण है। चुनाव के पहले की तैयारी मीडिया विभाग से जुड़े नेताओं पर ही होती है। कहा, आज के दौर में अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम मीडिया ही है। जनता के साथ सीधा संवाद इसी माध्यम से होता है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनावी जंग का मैदान तैयार है। जंग जीतने के लिए हर हथियार का इस्तेमाल किया जाता है। परंतु लोकतंत्र में जनता की आवाज को हुकूमत तक पहुंचाने का बेहतरीन और सशक्त हथियार मीडिया ही है। 


मौके पर ये लोग थे मौजूद 
बैठक में राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलको, मानस सिन्हा, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, आभा सिन्हा, डॉ संजय सिंह, कमल ठाकुर, शान्तनू मिश्रा, रियाज अहमद, खुर्शीद हसन रूमी, जेबा खान, शकील अहमद अंसारी, ऋषिकेश, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेन्द्र सिंह, अग्रणी संगठन चेयरमैन गुंजन सिंह, नेली नाथन, अमीर हासमी, भानू प्रताप बड़ाईक, केदार पासवान, सुनीत शर्मा, ओंकारनाथ पांडे, हृदयानंद यादव, पूर्णिमा सिंह, अजय सिंह, गुलजार अहमद आदि उपस्थित थे।
 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Congress manifestogulam ahmed mirelection