logo

पेसा, एसआईआर और निकाय चुनाव पर कांग्रेसियों को मिला टास्क

con.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सांसद, विधायक,जिला पर्यवेक्षक,जिला अध्यक्ष,बोर्ड निगम के अध्यक्ष सदस्य एवं कांग्रेस के प्रमुख नेताओं  की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश प्रभारी के राजू उपस्थित थे। इसमें एसआइआर,पेसा नियमावली, नगर निकाय चुनाव के संबंध में सांसदों, विधायकों एवं वरीय नेताओं से राय ली गई। राजू ने उपस्थित नेताओं कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायत समिति के 12 सदस्यों को सम्मानित करना है। संगठन के कार्यक्रमों को धरातल पर पंचायत स्तरीय समिति हीं उतार सकती है। तभी संगठन मजबूत होगा। निश्चित तिथि तय कर प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड समिति की बैठक प्रत्येक माह विभिन्न एजेंडों पर होना चाहिए।

राजू ने अगले दो सप्ताह में बचे हुए बीएलए की नियुक्ति कर लेने का सुझाव दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश में 2.79 करोड़ वोटर का नाम हटाया गया। एक करोड़ मतदाताओं से दादा और पिता का जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया। यह संभव नहीं है। जहां-जहां विधानसभा, लोकसभा में हमारे उम्मीदवार रहे उन्हें अविलंब बीएलए की नियुक्ति करनी होगी ताकि एसआइआर में मतदाताओं का नाम ना कटे। मनरेगा बचाओ संग्राम का मूल उद्देश्य मनरेगा कानून को वापस लाने के इस संग्राम में मुख्य भूमिका पंचायत समिति की होगी। नए कानून से मनरेगा कार्यकर्ताओं को क्या नुकसान है, उनका अधिकार कैसे छीना गया यह मनरेगा कार्यकर्ताओं को हमें बताना है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अगले एक माह के अंदर एसआइआर होने वाला है, सभी बीएलए की नियुक्ति करके उसकी पावती रसीद प्रदेश कांग्रेस के कनेक्ट सेंटर में जमा करना है। झारखंड में लागू पेसा नियमावली के खिलाफ जो बातें फैलाई जा रही हैं उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है।मनरेगा के संदर्भ में लोगों के समक्ष बात रखनी है, गांधी जी का नाम मिटाने की कोशिश ग्रामीण अर्थव्यवस्था लोगों के आर्थिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से लोगों को अवगत कराना है। 10 जनवरी से 29 जनवरी तक राष्ट्रव्यापी होने वाले मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रत्येक चरण के आंदोलन को पूरी गंभीरता से चलाना है।


  कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि मनरेगा के खिलाफ भाजपा द्वारा उठाया गया दुस्साहस भरा कदम भाजपा के कई वर्षों के प्रयासों का प्रतिफल है। किसानों के लिए हितकारी कृषि कानून को भी बदलने का प्रयास किया गया था। कृषि कानून में बदलाव की कोशिश उनकी विकृत सोच का परिणाम है सूचना के अधिकार में भी परिवर्तन करके सूचना के अधिकार को कमजोर किया गया। मनरेगा योजना को सोच समझकर 10 वर्षों से कदम दर कदम कमजोर करते हुए उसे खत्म किया,पहले मनरेगा बजट को कम किया,मनरेगा में राज्यों को पैसे नहीं दिया ताकि मजदूरों का मनरेगा से मोहभंग हो और उसे समाप्त करने में कोई अवरोध न हो।इस नए कानून के खिलाफ हमें मजबूती से लड़ना होगा।


वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि अंग्रेजों ने जिस तरह से जुल्म ढाया उससे ज्यादा आज भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर जुल्म ढाने का प्रयास कर रही है आज हम लोगों को अपने हक का पैसा नहीं मिलता तो क्या हम लोगों को वित्तीय सहायता केंद्र सरकार से मिलेगी।
कार्यक्रम को सांसद कालीचरण मुंडा, डॉ रामेश्वर उरांव, फुरकान अंसारी, प्रदीप कुमार बालमुचू, सुबोध कांत सहाय, राजेश ठाकुर, अनूप सिंह, नमन विक्सल कोंगारी,  ममता देवी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा, निशात आलम, शहजादा अनवर, प्रदीप तुलस्यान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जयशंकर पाठक, रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, शमशेर आलम, ज्योति सिंह माथारू, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, अमूल्य नीरज खलको, सोनाल शांति, रमा खलको, अशोक चौधरी, कमल ठाकुर, गुंजन सिंह, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, केदार पासवान, शांतनु मिश्रा, राजेश सिन्हा, कुमार राजा, रवि मिश्रा, जीपी पटेल, सतीश केडिया, चंद्रदेव गोप, जवाहर,लाल माहथा, विमला कुमारी, प्रकाश रजक, अब्दुल्लाह अंसारी, कामेश्वर यादव, परविंदर सिंह, रंजन  बोईपाई, राज बागची, बेलस तिर्की, सूर्यकांत शुक्ला, निरंजन शर्मा, डॉ प्रसाद पासवान, विनय उरांव, कामेश्वर यादव, सत्यनारायण सिंह, सुल्तान अहमद खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Tags - Congress Jharkhand PESA local body elections MNREGA K. Raju Keshav Mahto Kamlesh meeting task