logo

चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए कांग्रेसी नेता नारायण प्रजापति

rupa1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची :
प्रमुख समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय नारायण प्रजापति (नेताजी) की चौथी पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कृष्ण प्रजापति आवासीय परिसर में किया गया।  जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मोहल्ले के प्रमुख बुद्धिजीवी और समाजसेवी सुरेश गोप ने की। इस मौके पर नारायण प्रजापति गली का नामकरण नारायण प्रजापति पथ किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय नारायण प्रजापति के पुराने साथियों ने यह कहा कि इस क्षेत्र के विकास में नारायण प्रजापति उर्फ नेता जी का अहम योगदान रहा है। चूना भट्ठा चौक स्थित भवानी चौक का निर्माण भी नारायण प्रजापति के अथक प्रयास से हुआ था। लोगों ने कहा कि यह क्षेत्र नारायण प्रजापति का आजीवन कृतज्ञ रहेगा। नारायण प्रजापति न सिर्फ समाजसेवी बल्कि उनके सीने में समाज और लोगों के प्रति था, वे खुले दिल के इंसान थे।  वे कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस मौके पर नारायण प्रजापति के परम मित्र मिथिलेश नारायण झा, उदय वर्मा, अनिल गुप्ता, जगदीश वर्मा, सुनील गुप्ता, प्रेम वर्मा, विक्रांत विश्वकर्मा, दशरथ साहू, उदय चौधरी, राहुल चौधरी, संतोष दादा, दिनेश प्रजापति, अर्जुन चौधरी, अजय तिर्की, कृष्ण निषाद, सुनील वर्मा, लक्ष्मण बरनवाल,  जगदीश रजक, भोला साहू, मनोज तिवारी, कृष्ण प्रजापति, विक्रांत प्रजापति, ब्रिज  किशोर प्रसाद गुप्ता, प्रकाश तिर्की, वीरेंद्र गोप, सावन लिंडा, बबन मिश्रा, अंकित सोनी, पिंटू सोनी, विश्वनाथ साहू, पवन विश्वकर्मा, शैलेंद्र प्रजापति, बजरंगी प्रजापति, राजेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, प्रसाद महतो, सत्यजीत कुमार, विश्वनाथ ठाकुर, परिवार के सदस्य हरि प्रजापति प्रभु प्रजापति, एच मयुख, अमित प्रजापति, नारायण प्रजापति की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी, पुत्र कौशल आनंद, बहु जयंती देवी, बहु मोनिका कुमारी, पोता अधिराज और मयंक राज सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Tags - कांग्रेसी नारायण प्रजापति Congressman Narayan Prajapati death anniversary