logo

रातू रोड फ्लाई ओवर के उद्घाटन व विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास समारोह से कांग्रेस ने अपने को किनारे रखा

ratu_fly_over.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची को आज एक बड़ी सौगात मिली है। वर्षों से जिस रातू रोड इलाके में फ्लाई ओवर की भारी डिमांड थी, आज वो पूरी हो गई। केन्द्रीय सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फीता काटकर 4.18 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरीडोर का उद्घाटन किया। इसे बनाने में 558 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस फ्लाइओवर के बन जाने से लाखों लोगों को हर दिन बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि सरकारी आंकड़ा ये कहता है कि हर दिन करीब डेढ़ लाख लोग रातू रोड से होकर गुजरते हैं। रातू रोड पर जाम की समस्या से बहुत अधिक राहत मिलेगी।


रातू रोड फ्लाई ओवर का उद्घाटन व अन्य योजनाओं के शिलान्यास समारोह भी अपने आप में अनूठा दिखा। इसमें कांग्रेस छोड़, भाजपा के दो पूर्व मुख्यमंत्री, दो केंद्रीय मंत्री व दर्जन भर विधायक सांसद शामिल हुए। इनमें अधिकतर वैसे नेता थे जो रांची और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भू-राजस्व मंत्री व झामुमो विधायक दीपक बिरुआ शामिल हुए तो झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी शिरकत की। आजसू का प्रतिनिधित्व चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया।

प्रमुख दलों में कांग्रेस के नेताओं ने ही अपने को किनारे रखा। हालांकि गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल हुए। वह सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। रातू रोड फ्लाई ओवर के उद्घाटन समारोह में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ रहे। समारोह में कांग्रेस की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद कालीचरण सिंह मुंडा, सांसद सुखदेव भगत, विधायक नमन विक्सल कोंगारी और भूषण तिर्की आमंत्रित थे।


रघुवर दास की हुई प्रभावी इंट्री
उड़ीसा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास फिलहाल भाजपा के एक सदस्य मात्र हैं। राज्यपाल पद से हटने के बाद वह किसी बड़े सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं हुए थे। लेकिन यहां उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मंच पर सम्मान दिया गया। पूरी कहानी भी बतायी कि कैसे रातू रोड फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर उन्होंने प्रयास किया था।

एक दर्जन से अधिक पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व विधायक-सांसद शामिल हुए  
नितिन गडकरी, सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री 
संजय सेठ, रांची सांसद और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री
अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय मंत्री 
बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 
रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री 
दीपक बिरुआ, भू-राजस्व मंत्री
आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद 
प्रदीप वर्मा, राज्यसभा सांसद 
दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद 
महुआ माझी, राज्यसभा सांसद 
ढूलू महतो, सांसद
चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद
रागिनी सिंह, विधायक
सीपी सिंह, विधायक

Tags - Nitin Gadkari inauguration of Ratu Road flyover Jharkhand Sanjay Seth CP Singh Annapurna Devi Babulal Marandi Raghuvar Das Deepak Birua