logo

कांग्रेस-JMM भ्रष्टाचार में सहोदर भाई हैं, BJP के शासनकाल में 10 साल में जो हुआ वह 70 साल में नहीं हुआ था

ेगलुप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज गीता कोड़ा के नामांकन कार्यक्रम में सिंहभूम पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज सब लोगों ने जो नारा दोहराया है। अबकी बार 400 पार के लिए सिंहभूम सीट का जितना जरूरी है। झारखंड में चुनाव का शंखनाद हुआ। इसबार 14 सीट जीतना है ताकि मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। बीजेपी मोदी के नेतृत्व में 10 साल शानदार काम किया। काम की बदौलत वोट मांग रही है। गरीब किसान महिला मजदूर सबके लिए काम हुआ। यही हमारा नारा है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। 10 साल में जाति धर्म और संप्रदाय से उपर उठकर काम हुआ। 10 साल में जो हुआ वो 70 साल में नहीं हुआ। झारखंड राज्य बीजेपी की देन है। वर्षों की लड़ाई थी। आजादी के बाद से ही संघर्ष शुरू हुआ लेकिन कांग्रेस ने यहां की जनता की भावना का सम्मान नहीं किया। खरीद बिक्री होती रही लेकिन राज्य नहीं बनी। बीजेपी ने सरकार बनने पर अलग राज्य गठन का वादा किया। 1 साल में वादा पूरा किया। 


बीजेपी जो कहती है वही करती है। केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं थी तो गांव की हालत क्या थी। गांव में सड़क नहीं थी। मैं खुद स्कूल जाने के लिए 10 km चला। गांव में डॉक्टर नहीं थे। लोग हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाते थे। आज पूरे झारखंड में कहीं भी गाड़ी से जा सकते हैं। सड़कें हैं। कांग्रेस ने देश 60 साल शासन किया लेकिन गांव की चिंता नहीं किया। दर्द तकलीफ नहीं समझा। कांग्रेस जेएमएम भ्रष्टाचार में सहोदर भाई हैं। लालटेन और डिबरी युग था। सरकार ने बिजली नहीं पहुंचाई। बीजेपी सरकार आई तो झारखंड में घर घर तक बिजली पहुंच पाई। कुछ लोग अब भी झारखंड लेकर घूमते हैं। बीजेपी सरकार ने मोदी ने गरीबों की चिंता की। गांव की चिंता की। महिलाओं की चिंता की। कारखाना बंद था। फैक्ट्री बंद थी।सड़क नहीं थी। देश के गरीब के लिए हर महीने 5 किलो राशन है। संकल्प किया है कि आगे भी राशन दिया जाएगा। 10 साल में 4 करोड़ से जायदा आवास दिया। तीसरे बार में और 3 करोड़ आवास देंगे। 

गैस सिलेंडर नहीं था। गांव में लोग इसका नाम भी नहीं जानते थे। उज्जवला योजना से आसानी से उपलब्ध कराएंगे। जो छूट गए हैं उनको मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों के लिए आयुष्मान योजना के तहत बीमा कराया। भोजन घर इलाज की चिंता करते हैं। 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। जरूरत की चीज सबको उपलब्ध होगी। जेएमएम कांग्रेस राजद मिलकर सरकार को लूट रहे हैं। 4 साल में लूट हुई। कहते हैं कि हेमंत सोरेन को बीजेपी ने जेल भेजा। उनका गुनाह गिने तो समय नहीं बचेगा। बालू की तस्करी हुई। 

सीएम का काम था लोगों को सुविधा देना। आवास देना। रोजगार देना। लेकिन उन्होंने बालू की तस्करी कराई। गाय की तस्करी कराई। चोरों के सरदार बनेंगे तो जांच एजेंसी जेल में डालेगी। पत्थर खदान को लीगल नहीं होने दिया। इल्लीगल खनन कराया। राजमहल की पहाड़ी खतम हो गई। कोयला की तस्करी हो रही है। आयरन खदान का ऑक्शन नही कराया। लोगों को रोजगार नहीं मिला। सब खदानें बंद पड़ी है। सरकारी जमीन, आदिवासी जमीन को फ्रॉड करके बेच दिया। सेना की जमीन भी बेच दी। नाम बदलकर जमीन खरीदा बेचा। पत्नी पूछती है कि कसूर क्या है। उन्हें ईडी की 191 पेज का चार्जशीट पढ़ना चाहिए। पेपर लीक हो जाता है। लाखों रुपए में नौकरी बेच दी। बीजेपी की सरकार बनी तो संविधान खत्म कर देगा ऐसा आरोप लगाते हैं लेकिन जेएमएम और कांग्रेस संविधान को मानते नहीं है। बीजेपी संविधान को धर्म ग्रंथ मानती है। हम संविधान दिवस मनाते हैं। जेएमएम कांग्रेस संविधान की इज्जत नहीं करते। एजेंसी की नोटिस का जवाब नहीं देते। दुष्प्रचार करते हैं। इनकी श्रीमती इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर संविधान खत्म कर दी। 

जनता को सावधान रहना होगा। मोदी तीसरी बार पीएम बने तो जमीन छीन लेंगे ऐसा आरोप लगाते है। 24 साल में 13 साल हमारी सरकार थी। मरांडी की सरकार थी। मुंडा की सरकार थी। हमने किसी की जमीन नहीं लूटी। सीएनटी एक्ट का उल्लंघन जेएमएम और हेमंत सोरेन ने किया। जिसके साथ सरकार बनाई उन्हें समझना होगा कि कांग्रेस सरकार में विस्थापन हुआ। गांव उजड़े उसके लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस और जेएमएम के राज में लोगों को उजाड़ा गया। बीजेपी ईसाई और मुस्लिम के साथ भेदभाव करते हैं ऐसा आरोप लगाया लेकिन हमने सभी योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया। हमें संकल्प लेना है कि गीता कोड़ा को जितना है। 13 मई को सब लोग मतदान करें। घर में नहीं बैठें।

Tags - Congress JMM Babulal Marandi Babulal News Jharkhand Babulal BJP News