द फॉलोअप डेस्क
देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किसी ने किया तो वो राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी ने सड़क से लेकर संसद तक सरकार से निर्भिक होकर सवाल पूछे है। भाजपा की साजिश और गलत कार्यों की जानकारी जनता के बीच लाने के लिए पार्टी सत्याग्रह कर रही है। ये बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने सिमडेगा व खूंटी में जय भारत सत्याग्रह सभा में कही। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 1950 किमी राज्यव्यापी कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह यात्रा की सभा में अविनाश पांडे ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, महंगाई के लोग परेशान हैं। मुद्दों से भटकाने के लिए नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या करते हुए भाजपा ने लोगों से बोलने की आजादी छीन रही है। सिमडेगा कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर भवन में आयोजित जय भारत सत्याग्रह में कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, रंजन बोईपोई, अजयनाथ शाहदेव, कालीचरण मुंडा, वेदप्रकाश मिश्रा सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

देश और संविधान खतरे में है- राजेश ठाकुर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गांधी और बाबा साहेब द्वारा दिया गया यह देश और संविधान आज खतरे में हैं। देश व संविधान को बचाने की जिम्मेवारी हम सभी की है। भाजपा पर प्रहार करते हुए हुए कि इन लोगों को आजादी के पहले से गांधी के नाम से नफरत है। ये लोग चाहते हैं कि गांधी का नाम मिटाना है और उस निमित्त सुनियोजित षड्यंत्र करके कहीं ना कहीं राहुल गांधी को मिटाना चाहते हैं। हमलोग जन-जन तक जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं। निश्चित रूप से जनता तक यह बात पहुंचेगी।

केंद्र सरकार के रवैया को बताया तानाशाह
कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, विधायक विक्सल कोंगाड़ी और विधायक भूषण बाड़ा सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी को केंद्र में रखकर ही अपनी बातें कही। राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता जाने की बात हो या फिर अडाणी का मामला हो उनके निशाने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रहे। केंद्र की सरकार को तानाशाह और निरंकुश बताते हुए लोकतंत्र को खतरे में कांग्रेस के नेताओं ने बताया। इससे पहले नेताओं का स्वागात स्वागत पारंपरिक नृत्य से किया गया। सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन प्रदीप केसरी, जोसिमा खाखा और स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की ने किया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT