logo

“टाइगर” के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कांग्रेस प्रभारी, परिजनों को बंधाया ढांढस

011.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टाइगर के नाम से मशहूर सूबे के शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। बोकारो जिला स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे विधि-विधान व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई नेता, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। वहीं,, झारखंड के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी टाइगर के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे। दिवंगत जगरनाथ महतो के सुपुत्र एवं परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया। संवेदना व्यक्त की। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, विधायक कुमार जयमंगल सिंह, उमाशंकर अकेला, रामचंद्र सिंह, पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश और सोशल मीडिया इंचार्ज गजेंद्र सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व झामुमो कार्यालय पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दिवंगत शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर को नमन किया। श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT