logo

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत मांडर में ग्राम चौपाल

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत मांडर में ग्राम चौपाल

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Ranchi News: कांग्रेस (Congress) के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को मांडर विधानसभा के चान्हो प्रखंड में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं पेसा कानून (PESA Act) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम प्रधानों के अधिकारों, दायित्वों एवं ग्रामसभा की भूमिका के विषय में लोगों को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

झारखंड प्रभारी के. राजू रहे मौजूद 

मांडर विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस कमिटी (State Congress Committee) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू,  (K Raju) प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी और अवनीश कजला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, (Keshav Mahto Kamlesh) पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, (Bandhu Tirkey) प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुजनी, जिला प्रभारी रियाजुल अंसारी, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, संजय कुमार, सुभाष नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags - Special Intensive RevisionPESA ActVoter Awareness CampaignJharkhand CongressK RajuKeshav Mahto KamleshBandhu TirkeyRanchi NewsJharkhand Politics