द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेश्वर पांडेय, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, राकेश तिवारी और रियाजुद्दीन खान सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित मेयर को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत सुनियोजित चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता ने सराहा और इसी का परिणाम है कि मानगो की जनता ने भारी बहुमत से जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की खास बात यह रही कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी समुदायों के लोगों ने सुधा गुप्ता को समर्थन दिया, जो क्षेत्र में विकास की सोच को दर्शाता है।
समारोह में कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर चुनाव को गति दी। वहीं कुछ नेताओं द्वारा पार्टी निर्णय के खिलाफ काम करने की भी चर्चा हुई, जिस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस पर मुख्य अतिथि और अन्य नेताओं ने स्पष्ट कहा कि पार्टी की नीति के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर मानगो के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें मोमेंटो देकर जीत की बधाई दी गई। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और चुनाव अभियान में सक्रिय रहे सदस्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में विजय यादव, परितोष सिंह, राज किशोर यादव, जोगेंद्र सिंह यादव, शिवजी यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, शाहनवाज अहमद, बबलू नौशाद, फैयाज आलम अंसारी, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, राकेश साहू, अपर्णा गुहा, उषा सिंह, नलिनी सिन्हा, लखींद्र करवा, हेमेंद्र हांसदा, नवनीत मिश्रा, फिरोज खान, कौशल प्रधान, शिबू सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अतुल गुप्ता, रामलाल प्रसाद पासवान, बबुआ झा, ईश्वर सिंह, अली रजा खान, कमर रजा खान, मकसूद आलम, हन्ने भाई, अमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार, विनोद यादव, शमशेर आलम, प्रभात ठाकुर, जी.सी. मोहंती, राकेश दास, सुबोध पाल, आशीष ठाकुर, रूबी ठाकुर, सुनीता ओझा, शिल्पी चक्रवर्ती, पवन कुमार बबलू, सन्नी सिंह, राजनारायण यादव और संजय सिंह आजाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
