logo

कांग्रेस का विधानसभा चुनाव 2024 संवाद कार्यक्रम संपन्न, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा 

ेपगतजग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में संवाद- विधानसभा चुनाव 2024 का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी जिलों के पंचायत, मंडल, ब्लॉक, जिला अध्यक्ष, डेलीगेट्स, प्रदेश  पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि संवाद आपके साथ कार्यक्रम के कारण पूरे झारखंड के लोगों और जमीनी हकीकत से संगठन रूबरू हुआ यह समय की जरूरत थी जमीनी स्तर पर कार्य करने से समाज की बात उठती है और उसे पर कार्य होता है। कभी-कभी चुनावी रणनीति और समीकरण अपने पक्ष में होने के बाद भी बूथ स्तर पर कार्य नहीं होने से चुनाव हार जा सकता है एक प्रतिशत मत भी सरकार बना बिगाड़ सकते हैं। कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती आती है इस मुहावरे को गलत साबित करना। पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाये उसकी जीत तय करें।हम आने वाले दिनों में गठबंधन दलों के साथ मिलकर प्रमुख मुद्दों को गारंटी में बदलने की बात करेंगे।


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने सीएए और एनआर सी को मुद्दा बनाया लेकिन आज वह मुद्दे हवा हो गए हैं। पिछले चुनाव में झारखंडी जनता ने भाजपा के मुद्दों को करारा जवाब दिया और यहां की सत्ता बदल दी। मोदी सरकार में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई हो। भाजपा की सोच है कि कोई भ्रष्टाचारी दूसरी पार्टी में नहीं बीजेपी में रहना चाहिए। जम्मू कश्मीर में अमित शाह वादा करते हैं कि ईद में दो सिलेंडर मुफ्त देंगे और झारखंड में मुसलमान का विरोध करते हैं।यह वोट किसी और काम के लिए मांगते और काम दूसरा करते हैं। गुजरात से बापू और पटेल जैसे लोग निकले हैं जिन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोया। आज गुजरात से चार लोग निकले है दो देश को बेचने वाले और दो देश को खरीदने वाले। देश की संपत्तियां दो लोगों को बेची जा रही है कोरोना काल में गरीब अनाज के लिए दर-दर भटक रहे थे दो व्यक्तियों की कमाई बढ़ रही थी।देश की संपत्ति में चार लोगों का नहीं 140 करोड लोगों का अधिकार है यही राहुल जी कहते हैं।लड़ाई विचारधारा की है, भाजपा घर में घुसकर दुष्प्रचार करती है दीमक की तरह लोगों का दिमाग खोखला कर देती है इसका मुकाबला हमें संगठित होकर करना है। जम्मू कश्मीर और हरियाणा भाजपा निश्चित रूप से हार रही है, महाराष्ट्र झारखंड हारी तो मध्यावधि चुनाव तय है और यदि यह हुआ तो भाजपा 20 वर्षों तक खड़ा नहीं हो पाएगी। हमें भाजपा के साथ-साथ संवैधानिक एजेंसीयो से भी लड़ना है हमारा उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत करना है और इसके लिए कुर्बानी भी देनी होगी।


अपने स्वागत भाषण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती से संवाद का आरंभ हुआ स्वतंत्रता का बिगुल भी यही से फूंका गया था। इस कार्यक्रम में हमें सभी का सहयोग मिला कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह है हमें बूथ समिति पर जोर देना है संगठन सशक्तिकरण की समीक्षा जारी है युद्ध का बिगुल बज चुका है और संगठन तैयार है। महात्मा गांधी की जयंती के दिन उनके संकल्पों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज होगा चुनावी रणभूमि में जाने को तैयार रहे। अंग्रेजों को भगाने के लिए बापू ने दांडी यात्रा की सांप्रदायिक और विध्वंसकारी ताकतों को भगाने के लिए राहुल जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक यात्रा की जिसका फल है कि मजबूत विपक्ष के रूप में हम देश में उभरे हैं। चुनाव हेतु बहुत से लोगों ने आवेदन दिया लेकिन टिकट किसी एक को मिलेगा बाकी लोगों को उस उम्मीदवार को जिताना है। जिस तरह आवेदन निष्ठा के साथ दिया उसी निष्ठा के साथ कार्य करना है।


कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि चुनाव में जाने के लिए आपके झोले में सरकार की उपलब्धि है। बाधाओ के बावजूद हमने उपलब्धि हासिल की है।भाजपा के लोग बाहर से आ रहे हैं,झारखंड की जनता सबको पहचानती है। सरकार के खिलाफ कोई नकारात्मक बात नहीं है भाजपा के लोग यहां पर मुद्दा नहीं बना पा रहे हैं जिसके कारण वह निराश है। भाजपा ने अपने शासित राज्य में कोई उपलब्धि हासिल नहीं की और इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं। पिछली सरकार में झारखंड में परिवारों की आय शून्य थी,इस सरकार में परिवार की आय समस्त योजनाओं को मिलाकर 5 से 6000 प्रतिमाह है,हमारा जो मकसद था हम उसमें कामयाब रहे, हम इसे और आगे बढ़ाएंगे हम झारखंडी जनता को आर्थिक रूप से सबल बनाएंगे।
कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय ने चुनावी अभियान की रणनीति और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक और अभियान के तरीकों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति खराब है टिड्डी दल की तरह चारों तरफ झारखंड में बिखरे हुए हैं हमारे आसपास के राज्य में भाजपा की सरकार है हम झारखंड किसी भी कीमत पर अपने हाथ से नहीं जाने देंगे इसे हमें संकल्प के रूप में लेना है।


मेनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने घोषणा पत्र के पहलुओं पर जानकारी दी उन्होंने 2014 से 2019 तक भाजपा के कारनामों को उजागर करने पर बल दिया। विपक्ष को मात देने हेतु अपनी उपलब्धियों को हमें गिनाना है। सरकार के कामों से भाजपा में छटपटाहट है इसलिए पूरे देश के भाजपा के नेता,मंत्री, मुख्यमंत्री झारखंड में उन्माद फैला रहे हैं। अपने शासनकाल में भाजपा ने जो अव्यवस्थाएं फैलाई थी उसे अब हमें जनता को बताना है।भाजपा द्वारा की गई व्यवस्था को वर्तमान सरकार ने ठीक किया है। 43 लाख महिलाओं को मइयां योजना की दो किस्त जारी कर दी गई है,इस वित्तीय वर्ष में 190000 अबुआ आवास की स्वीकृति मिली है सरकार की कई उपलब्धियां की जानकारी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दी।
बैठक के पश्चात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर ने घोषणा पत्र एवं अभियान समिति के सदस्यों के साथ सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।


कार्यक्रम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सप्तगिरि शंकर उलका एवं सिरी बेला प्रसाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,प्रदीप बलमुचू,सुखदेव भगत,कालीचरण मुंडा,धीरज साहू, दीपिका पांडे सिंह,बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव ,राकेश सिन्हा,सतीश पॉल मुंजनी, गुलफाम मुजीबी,सोनाल शांति,मदन मोहन शर्मा, मानस सिन्हा, कमल अशोक चौधरी, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, रविंद्र सिंह,संजय पासवान मोहम्मद तौसीफ, विक्सल कोंगाड़ी,भूषण बाड़ा,शिल्पी नेहा तिर्की, गजेंद्र सिंह ,सोनाराम सिंकू ,रामचंद्र सिंह, बद्रीराम जयशंकर पाठक,के एन त्रिपाठी, गुंजन सिंह, नेली नाथन, विनय सिन्हा दीपू, ममता देवी,गीताश्री, उरांव,अभिजीत राज ,विनय उरांव, पप्पू अजहर,हसनैन जैदी शहजादा अनवर, शांतनु मिश्रा, बिट्टू सिंह, कुमार राजा, राकेश किरण महतो,राजेश सिन्हा सनी, रमा खलको ,सुल्तान अहमद, केदार पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।