logo

झारखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस ने खोले पत्ते, जानिए किसे कहां से मिला मौका

ेहकप्ाद.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुधवार रात झारखंड की तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इन सीटों में लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग शामिल है। खूंटी से कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है, लोहरदगा से सुखदेव भगत को और हजारीबाग से जेपी पटेल को। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में बैठक के बाद इसकी घोषणा की है। इस बैठक के बाद 4 राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। जिसमें झारखंड के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। 


किसे मिला मौका
बता दें कि कालीचरण मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनका मुकाबला बीजेपी के अर्जुन मुंडा से होगा। 2019 के चुनाव में इन्होंने अर्जुन मुंडा को कड़ी टक्कर दी थी और बेहद कम मार्जिन से इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें 2019 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 1,445 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। वहीं, लोहरदगा में, कांग्रेस ने सुखदेव भगत को मैदान में उतारा जो 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुदर्शन भगत से हार गए। इसमें सबसे बड़ा नाम जेपी पटेल का है जो बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्हें हजारीबाग से टिकट दिया गया है। 


एक-दो दिनों में रांची सीट की भी घोषणा हो सकती 
कांग्रेस से पहले बीजेपी ने भी झारखंड में अपने सभी 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। एक सीट उन्होंने अपने सहयोगी दल आजसू के लिए छोड़ा है, जिसपर अभी पार्टी ने किसी के नाम की घोषणा नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक कांग्रेस की ओर से रांची सीट पर प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हो सक है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में रांची सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Sukhdev BhagatLok Sabha seat JharkhandKalicharan MundaJP Patel