logo

सिमडेगा में जहरीले सांप के काटने से 2 लोगों की हालत गंभीर

ेोोलज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सिमडेगा में एक बार फिर से सर्पदंश के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। आज फिर यहां जहरीले सांप की चपेट में आने से दो लोगों की हालत गंभीर हो गई है। जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के बाघचट्टा निवासी माइकल लकड़ा नामक महिला को सोते अवस्था में आज अहले सुबह जहरीले सांप करैत ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


स्थिति गंभीर बनी हुई है दूसरी महिला की
वहीं दूसरी तरफ जलडेगा थाना क्षेत्र की करिश्मा कुमारी नामक युवती को भी सोए हुए अवस्था में अहले सुबह जहरीले करैत सांप काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसे सदर अस्पताल लाया गया। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Tags - Simdega News Simdega News Simdega Latest News Simdega Recent News