logo

राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 के स्वर्ण पदक विजेता अधिराज मित्रा ने सीएम Hemant Soren से की मुलाकात

shatr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 (अंडर-14) में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। अधिराज मित्रा जमशेदपुर के रहने वाले हैं। अधिराज मित्रा 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतिस्पर्धा के अनुभव को मुख्यमंत्री से साझा किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री को अधिराज मित्रा ने अवगत कराया कि वे लोयला स्कूल जमशेदपुर में 8वीं कक्षा के छात्र हैं। मुख्यमंत्री ने अधिराज मित्रा को जीत पर अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और प्रतिभा सराहनीय रहा है। झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी। बता दें कि इस अवसर पर अधिराज मित्रा की माता मती रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा एवं कोच अभिषेक दास उपस्थित रहे।

Tags - Commonwealth Chess Championship 2025 Under 14 Adhiraj Mitra Gold Medalist Hemant Soren Meeting Jamshedpur Chess Player Malaysia Commonwealth Chess 2025 Loyola School Jamshedpur Student Jharkhand Young Chess Talent CM Felicitates Chess Champion Int