logo

झारखंड में इस माह भी नहीं सताएगी सर्दी, 10 से नीचे नहीं गिरेगा पारा

thanda2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से संकेत दिया जा रहा है कि झारखंड में इस माह भी सर्दी नहीं सताएगी। तापमान 10 डिग्री के नीचे तक नहीं जाएगा। ठंड का असर कम रहेगा। इसके पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ है।  


जनवरी में दो से तीन बार पश्चिमी विक्षोभ के आसार 
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीने में झारखंड में दो से तीन बार पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार हैं। अगले दो से तीन दिनों में झारखंड में बादल और बारिश की पूरी संभावना बन रही है। इसके बाद रांची समेत राज्य के अन्य भागों में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हर साल की तरह जनवरी में भी शीतलहरी या तेज ठंड नहीं पड़ेगी। इसका असर यह होगा कि न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे नहीं जाएगा।


मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रांची में तो नहीं लेकिन देवघर, दुमका, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा सहित कई इलाकों में आसमान में बादल नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग ने बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।