logo

झारखंड में इस दिन से शीतलहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

sitlahar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
देश शीतलहर की चपेट में है। झारखंड में इन दिनों बादल छाया हुआ है। इस कारण पिछले दो दिनों से ठंड से राहत है। लेकिन बादल छंटते ही ठंड का कहर जारी होगा। पूरे देश में चल रही शीतलहर के कारण झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। गिरते तापामान को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को अलर्ट किया है। 


स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी किया 
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव सह राष्टीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने शीतलहर से बचाव को लेकर एडवायजरी जारी की है। उन्होंने सभी जिलों के सिविल सर्जन एवं एसीएमओ को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा दी गई मार्गदर्शिका का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। निर्देश में सचिव में शीतलहर को लेकर एहतियाती उपायों से लोगों को जागरूक करने एवं शीतलहर से बचाव व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। 


इन लोगों पर शीतलहर का ज्यादा असर होगा
स्वास्थय विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि शीतलहर का सबसे ज्यादा असर बेघर, बुजुर्ग, बीमार, बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाओं के अलावा बाहर काम करने वाले कामगार व किसानों को हो सकता है। बुजुर्ग व 6 साल तक के बच्चों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश में कहा गया है कि सुबह और शाम में कैसे सतर्कता बरती है, इसकी जानकारी लोगों को दें।