द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में ठंड की वापसी हो गई है। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 25 और 27 जनवरी के न्यूनतम तापमान कई जिलों में 3.7℃ से लेकर 7.6℃ तक की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के जिन जिलों में न्यूनतम तापमान दर्ज की गई है उनमें गुमला में न्यूनतम 3.7℃, रांची के न्यूनतम तापमान में 4.4℃, चतरा के न्यूनतम तापमान में 4.3℃, खूंटी में न्यूनतम तापमान 6.5℃, गढ़वा में न्यूनतम तापमान 6℃, लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 7.6℃ और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 6.4℃ की कमी देखी गई है। राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं एक बार फिर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी से 2 फरवरी तक झारखंड के ज्यादातर इलाकों में सुबह की शुरुआत में कोहरे और धुंध सी रहेगी, उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए जाने की संभावना है। रांची और आसपास का तापमान 28 जनवरी को 11 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

सोमवार को रांची के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से एक बार फिर कनकनी बढ़ गई है। अगले दो दिनों तक यही स्थिति रहेगी। लेकिन 30 जनवरी से एक बार फिर रांची सहित राज्य के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग रांची के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 15 से 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इस दौरान सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा, दिन में आंशिक बादल भी छाएं रहेंगे।