logo

झारखंड में आतंक का पर्याय बनी गठबंधन सरकार, थम नहीं रहा क्राइम- बाबूलाल मरांडी

BABULAL8.jpeg

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार आतंक का पर्याय बन गयी है, इनके लगातार प्रयासों के बाद भी क्राइम नहीं थम रहा है। सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट कर मरांडी ने कहा, झारखंड में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस और झामुमो की इंडी गठबंधन सरकार, न जाने कौन से निद्रा में सो गई है कि उन्हें आए दिन होते अपराधों से, लूटपाट से, हिंसा से, झारखंड के लोगों की जाती हुई जान से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

 

 

 

ये आरोप भी लगाये 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, झारखंड के परिवारजनों को डर के साए में रहने को मजबूर किया जा रहा है। उन्हें घर से निकलने में, दुकानों को खोलने में, सड़क पर चलने में और सांस लेने में भी असुरक्षा महसूस हो रही है। आतंक का पर्याय बन चुकी गठबंधन सरकार, लोगों की बुनियादी समस्याओं को भी दूर करने में अक्षम साबित हो रही है। 

सरकार से लोगों की उम्मीदें खत्म
मरांडी ने कहा, चाहे बात झारखंड के खनिज संपदाओं की सुरक्षा की हो, चाहे बात झारखंड के लोगों की सुरक्षा की हो, चाहे बात महिलाओं की सुरक्षा की हो झारखंड की इस निकम्मी सरकार से लोगों की उम्मीदें खत्म हो गई है। इसलिए ऐसी अत्याचारी और अपराध को संरक्षण देने वाली सरकार को अब खदेड़ना होगा ताकि झारखंड तथा झारखंड के बच्चों और भाई बहनों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Tags - Babulal marandiBJPCoalition governmentJharkhand News