logo

राज्य में खुलेआम हो रही CNT एक्ट की अवहेलना, आदिवासियों की जमीन पर लोभ, भय और प्रलोभन के बल पर कब्ज़ा: बाबूलाल

BABULAL_MARANDI.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, राजधानी रांची में खुलेआम CNT एक्ट की अवहेलना हो रही है। न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद प्रशासन दखल-दिहानी कराने में विफल साबित हो रहा है। अरगोड़ा अंचल में महतो उरांव की 1.19 एकड़ जमीन को चार दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्हें दखल नहीं मिल सका है, जो अत्यंत चिंताजनक है। रांची में आदिवासी भूमि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सत्ताधारी नेताओं, बिल्डरों तथा प्रभावशाली लोगों द्वारा CNT एक्ट का उल्लंघन कर अवैध कब्ज़ा किया जा रहा है और उस पर अपार्टमेंट-बैंक्वेट हॉल जैसे निर्माण किए जा रहे हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "हेमंत सोरेन जी एक तरफ 'जल, जंगल, जमीन' का नारा देते हैं, लेकिन दूसरी ओर दुमका से लेकर रांची, रामगढ़, धनबाद और जमशेदपुर तक आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आदिवासियों की जमीन हड़पने की जो प्रवृत्ति कभी शिबू सोरेन जी के दौर में शुरू हुई थी, आज वही व्यापक रूप लेती दिखाई दे रही है। चाहे आदिवासी जमीन हो, आवास बोर्ड की भूमि हो या गैर-मजरुआ जमीन हर जगह अवैध कब्जे का खेल चल रहा है। राज्य सरकार को इस गंभीर प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और महतो उरांव को उनकी जमीन पर विधिसम्मत अधिकार दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही, एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर पूरे राज्य, विशेषकर राजधानी रांची में लोभ, भय और प्रलोभन के बल पर आदिवासियों की जमीन पर कब्ज़ा करने वाले माफियाओं और प्रभावशाली तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"

 

Tags - CNT Act violation Jharkhand Tribal land encroachment Jharkhand Hemant Soren land controversy Jharkhand government land grab Argora Mahato Urao land case Tribal land rights violation Ranchi political news Ranchi Argoḍa land dispute Babulal Marandi