logo

दिवंगत जगरनाथ महतो के परिजनों से मिले सीएम, कहा- उनकी सोच को जिंदा रखना हमारी जिम्मेदारी

बेटाजगरनाथ.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पैतृक आवास अलारगो पहुंचें थे। वहां उन्होंने जगरनाथ महतो की पत्नी व बेटे से मुलाकात की। उन्होंने पूरे परिवार का ढांढ़स बंधाया और कहा है कि हम हर कदम पर आपके साथ हैं। आपको किसी बात की फ्रिक करने की जरूरत नहीं है। जगरनाथ दा जहां भी हैं हमारे साथ हैं। सीएम  ने जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 


उनकी सोच के लिए हमेशा याद किये जाएंगे
सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवार के ऊपर तो पहाड़ टूटा ही है लेकिन यह पार्टी के लिए भी बहुत बड़ा नुकसान है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। लेकिन नियती के फैसले के आगे किसकी चलती है। उनकी सोच, उनके विचार कैसे जिंदा रखा जाए यह हमारी जिम्मेदारी है। पार्टी के लिए उनकी जो सोच रही है उसको हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे। उनके विचारों के माध्यम से जगरनाथ दा लोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे। बता दें कि जगरनाथ महतो का आज श्राद्ध कर्म हैं। श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री और विधायक उनके पैतृक आवास पहुंचे हैं। जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को अलारगो पहुंचकर सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में बैठक की थी। 


50 हजार लोग शामिल होंगे 
बता दें श्राद्धकर्म में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि लगभग 50 हजार लोग रात तक शामिल हो जाएंगे। बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले से भी लोग श्राद्ध में शामिल होने वाले हैं। इलाके में आपात स्थिति ना हो, जाम ना लगे इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। श्राद्धकर्म में शामिल होने वाले लोगों के लिए पंडाल, आवागमन का रुट, हैलीपेड स्थल, पार्किंग व्यवस्था आदि का इंतजाम हो चुका है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT