logo

झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन का गोड्डा और देवघर दौरा, खतियानी जोहार यात्रा में लोगों को करेंगे संबोधित

cm8.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 15 दिसंबर को गोड्डा दौरा पर रहेंगे। सीएम खतियानी जोहार यात्रा को लेकर गेड्डा के मेला मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर गोड्डा और देवघर में पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने खतियानी जोहार यात्रा की शुरूआत 8 दिसंबर 2022 को गढ़वा से की है। उसके बाद 9 दिसंबर को पलामू, 12 दिसंबर को गुमला और 13 दिसंबर को लोहरदगा का दौरा किए। इस दौरान उन्होंने कई विभागों का औचक निरीक्षण भी किया। वहीं ,आज 15 दिसंबर को गोड्डा और 16 को देवघर में लोगों को संबोधित करेंगे। बता दें कि मुख्य़मंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12 बजे गोड्डा पहुंचेंगे। जहां  मुख्यमंत्री मेला मैदान में करीब 1 बजे खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित करेंगे।

सीएम करेंगे समीक्षा बैठक

सीएम की आगमन पर जगह-जगह झामुमो ने गोड्डा से देवघर तक पार्टी के झंडा-बैनर से पाट दिया है। मुख्यमंत्री 16 दिसंबर को बाबा मंदिर में पूजा के बाद सर्किट हाउस में 10.40 बजे देवघर और गोड्डा जिले की संयुक्त समीक्षा बैठक करेंगे।

सुरक्षा के पोख्ता इंतजाम

गोड्डा के डीसी जिशान कमर, एसपी नाथू सिंह मीणा, देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट की देख रेख में कार्यक्रम की तैयारी की गई है। वहीं, सुरक्षा को लेकर पोख्ता इंतजाम किया गया है। सीएम हेमंत सोरेन दोपहर 1.10 बजे आरमित्रा स्कूल मैदान में महागठबंधन द्वारा आयोजित खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित करेंगे। आरमित्रा से ही 3.20 बजे देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 3.40 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची रवाना हो जायेंगे।