logo

CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ जगरनाथ महतो के बेटे की शादी में पहुंचे, दिया आशीर्वाद 

BABE_DEVI.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज बोकारो पहुंचे। वहां वे पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। वे बोकारो जिला के ग्राम अलारगो स्थित उनके आवास पहुंचे। वहां उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अशेष शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी तथा उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Chief Minister Hemant Soren MLA Kalpana Soren Jagarnath Mahato Baby Devi