logo

Sahibganj : हूल क्रांति के नायक सिद्धो-कान्हू के घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, वंशजों से की मुलाकात

a66.jpg

डेस्क: 

2 दिवसीय संताल परगना दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहिबगंज के बरहेट प्रखंड अंतर्गत भोगनाडीह पहुंचे। चूंकि आज हूल दिवस है इसलिए मुख्यमंत्री हेमतं सोरेन ने भोगनाडीह स्थित हूल क्रांति के नायक सिद्धो-कान्हू के पैतृक आवास पर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिद्धो-कान्हू के वंशजों से मुलाकात भी की। 

 

पंचकठिया में तोरण द्वार का लोकार्पण
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट प्रखंड अंतर्गत पचंकठिया बाजार स्थित शहीद स्थल में पूजा अर्चना की और पंचकठिया तोरण द्वार का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर निर्देश दिया कि तोरण द्वार और बेहतर और आकर्षक बनाया जाये। उन्होंने कहा कि तोरण द्वार इतना भव्य और आकर्षक होना चाहिए कि जब लोग यहां आएं तो उनको अहसास हो कि वे 167 साल पहले अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ संघर्ष करने वाले नायकों की जन्मस्थली में आ गये हैं।

 

मंडरो के गुर्मी पहाड़ में फॉसिल्स पार्क का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने साहिबगंज जिला अंतर्गत मंडरो प्रखंड के गुर्मी पहाड़ में फॉसिल्स पार्क एवं ऑडिटोरियम सह म्यूजियम का उद्घाटन किया। इसका निर्माण फॉसिल्स का संरक्षण एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। यहां पर्यटक 15 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म को देख सकेंगे।