logo

'वन महोत्सव' कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने की शिरकत, कहा- जल, जंगल, जमीन हमारे जीने का जरिया

'वन महोत्सव' कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने की शिरकत, कहा- जल, जंगल, जमीन हमारे जीने का जरिया

द फॉलोअप डेस्कः 
सीएम हेमंत आज वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि आज 75वां वन महोत्सव है। हमलोग लंबे समय से ये महोत्सव मनाते आ रहे हैं। पहले तो इसका बहुत महत्व नहीं था। लेकिन बाद में इसका बहुत महत्व हो गया। वन महोत्सव से ज्यादा मुझे लगता है कि ये मानव महोत्सव होना चाहिए था। क्योंकि जो वनों को संरक्षित करने का, जीव जंतुओं को संरक्षित करने का, प्रकृति को संतुलित बनाए रखने का मानव जीवन से जुड़ा हुआ है। प्रकृति के साथ मानव का जुड़ाव कहा जाए कि ये पर्यावरण और जीवन एक दूसरे का पूरक रहे हैं। मुझे लगता है प्रकृति सृजन जब हुआ है उसी के आस पास जीव जंतुओं का भी जन्म हुआ है। आज हमलोग खुद को मानव के रूप में गिनते हैं। हम वन प्राणियों से अलग अपना एक जीवनशैली लेकर के चल रहे हैं। हमेशा से हम दो तरीके के जीवन शैली को लेकर आगे बढ़ रहे हैं एक विकासशील और दूसरा विनाशशील। उसी का परिणाम है कि हम जंगलों को समाप्त करते जा रहे हैं। और कॉन्क्रिटों का जंगल खड़ा कर रहे हैं। जहां कभी नाना प्रकार के पेड़ पौधे हुआ करते थे। वहां हमने लोहा, गिट्टी, सीमेंट का जंगल खड़ा कर दिया है। और पर्यावरण हमेशा ये दस्तक देता है कि अगर आप ऐसे काम कर रहे हैं तो इसकी भी भरपाई आप ही करेंगे। 


जिस जगह से आपने पेड़ पौधे उजाड़ दिया तो बदले में आपने पेड़ पौधे उतने लगाए कि नहीं। ये पर्यावरण हमेशा आगाह करता है। यही वजह है कि कहीं बाढ़, तो कहीं सूखा तो कहीं भूस्खलन जैसी प्रकोप आती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम प्रकृति को कितना कम से कम नुकसान करें। हम रांची शहर को ही देखे या जहां यह कार्यक्रम हो रहा है मुझे लगता है कि 20 सालों के बाद इस जगह को हम देखेंगे तो यह इस तरह का नहीं मिलेगा। हम झारखंड के लोगों के लिए तो यह वन महोत्सव सदियों से मायने रखा है। जल, जंगल जमीन हमारे जीने का जरिया रहा है। सदियों से ये व्यवस्था चली आ रही है। आज जैसे-जैसे शहरीकरण बढ़ रहा है। लोगों की तादाद बढ़ रही है। आज हमारे रहने की पुरानी शैली भी बदल रही है। 


ये अब हमें तय करना है कि हम आने वाले समय में कैसे जीवनशैली के साथ इस धरती पर रहें। मैंने एक खबर पढ़ी थी पेड़ों ने गांव से दोस्ती कर ली। गांव के लोग अपने इर्द गिर्द पेड़ को अधिक महत्व देते हैं। कोई भी घर वहां बनता है तो सबसे पहले पेड़ लगता है तब घर बनात है। हर घर के सामने एक नीम का पेड़ लगता है। कहीं ना कहीं आज के दिन में हर व्यक्ति को इस बात के विषय में चिंतन करना होगा। पहले सभाओं में पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए फूल के गुलदस्ते का उपयोग करते थे। तब मैंने एक बात कही थी कि आप बुके और गुलदस्ता के प्रचलन को खत्म करें और अतिथि मुख्य अतिथि को एक-एक वृक्ष देने का प्रयास करें। हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए। हम नुकसान कर रहे हैं जहां प्रकृति का उसका भरपाई भी करना होगा। इसके लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए। 

Tags - Van Mahotsav Jharkhand Van Mahotsav Jharkhand News CM Hemant