logo

“जनहित सर्वोपरि”  CM हेमंत सोरेन ने पेयजल और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया आदेश 

HEMANT_SOREN20.jpg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP), थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), पंचायत प्रतिनिधि एवं सरकारी कार्यालय को आदेश दिया है कि कार्यालय परिसर के बाहर तथा सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल उपलब्ध होने की स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित की जाए, ताकि राहगीरों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

 

यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्त (DC) को यह भी निर्देश दिया है कि जिन क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहाँ बिना विलंब टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की त्वरित मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक जल व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के किसी भी गाँव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। CM हेमंत सोरेन ने प्रशासनिक अधिकारियों से यह भी कहा कि भीषण गर्मी के इस कठिन दौर में पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और आम लोगों को राहत पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

Tags - hemant soren jharkhand weather news heatwave in jharkhand heatwave alert public relief measures