द फॉलोअप डेस्कः
कर्नाटक में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। सिद्धारमैया को सीएम पद और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कर्नाटक के सीएम के तौर पर शपथ लेने के पर मैं सिद्धारमैया जी को और उप मुख्यमंत्री बनने पर डीके शिवकुमार जी को शुभकामनाएं और बधाई देना चाहता हूं। आज बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हुई।

राजेश ठाकुर ने दी शुभकामनाएं
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। झारखंड से आज इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई नेताओं को निमंत्रण दिया गया था। उनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शामिल हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सुबह ही कर्नाटक के लिए रवाना हुए थे। कार्यक्रम के बाद राजेश ठाकुर ने भी जेश ठाकुर ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार एवं सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद पूरे देश में एक अच्छा संदेश गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT