द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शुक्रवार 28 फरवरी को चतरा विधायक जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जनार्दन पासवान और उनके परिवार के सभी सदस्य एवं सगे-संबंधी मौजूद थे।
