logo

सीएम हेमंत और कल्पना मुर्मू सोरेन ने लोगों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं 

ranchi26.jpg

रांची 

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य और देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है।  सीएम ने इस पावन मौके पर सभी को  शुभकामनाएं दी और जोहार कहा है। एक संदेस में उन्होंने कहा है, जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए। सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव- 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, जेएमएम नेता और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी लोगों को  जन्माष्टमी की बधाई दी है। लोगों की सुख और समृद्धि की कामना की है।  


 

Tags - JanmashtamiJharkhand NewsKalpana Soren