द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (GRDA) के निदेशक पर्षद की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जीआरडीए अंतर्गत एचईसी क्षेत्र में 45 एकड़ भूमि पर विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवास निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। बताते चलें कि विधायकों के लिए 70 आवास बनाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) द्वारा विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवासों में मास्टर प्लान के तहत सीवरेज ड्रेनेज, सड़क एवं पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें। ताकि ससमय आवास निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, वित्त सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-जीआरडीए निदेशक विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार, जीएम जीआरडीए बीएन वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर जीआरडीए एसके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT